ब्रेकअप से इनकार करने पर प्रेमिका ने ब्वॉयफ्रेंड को दे दिया जहर, मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था
ब्रेकअप से इनकार करने पर प्रेमिका ने ब्वॉयफ्रेंड को दे दिया जहर, मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था
Thiruvananthapuram: केरल के तिरुवनंतपुरम के एक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेन्ट की उसकी ही प्रेमिका ने जहर देकर हत्या कर दी। एक 23 वर्षीय छात्र को उसकी प्रेमिका ने जहर देकर इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि वो उससे रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

तिरुवनंतपुरम के एक मेडिकल कॉलेज के 23 वर्षीय रेडियोलॉजी के छात्र शेरोन राज की 25 अक्टूबर की मौत हो गई थी। वहीं आज 31 अक्टूबर को खुलासा हुआ है कि शेरोज राज को उसकी प्रेमिका ने जहर देकर मारा था।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अजित कुमार ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के मूल निवासी शेरोन राज की ग्रीशमा ने हत्या कर दी उससे आठ घंटे की पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल भी ली है और उसे हिरासत में रखा गया है।
लड़के से रिश्ता खत्म करना चाहती थी
ग्रीष्मा नाम की लड़की जो शेरोज के साथ पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थी उसने बताया वो उस लड़के से रिश्ता खत्म करना चाहती थी लेकिन वो तैयार नहीं हो रहा था। पहले तो उसने प्यार से समझाने की कोशिश की और बताया कि वो अब उसके साथ ब्रेकअप चाहती है लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद उसने उसको जहर देकर मारने की प्लानिंग बनाई।
घर बुलाया और पिला दिया कीटनाशक
लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसने ही शेरोज राज को घर बुलाया और एक आयुर्वेदिक शंखनाद में कपिक नाम का कीटनाशक मिला दिया और उसे पिला दिया। उसके ठीक बाद उल्टी हुई और बाद में अपने दोस्त के साथ चली गई। हत्या की योजना पहले बनाई गई थी और उसने उसे अंजाम देने के लिए घर बुलाया था।
ग्रीष्मा की शादी किसी और लड़के से तय हो गई
ग्रीष्मा ने बताया कि फरवरी 2022 में हर दोनों के बीच एक साल की रिलेशनशिप के बाद कुछ अनबन हो गई थी उसके बाद ग्रीष्मा की शादी किसी और लड़के से तय हो गई। इसके बावजूद दोनों का रिलेशन जारी रहा। जब कुछ समय पहले उनके बीच समस्या हुई तो उसने पहले शेरोन को नरम तरीकों से ब्रेकअप के लिए तैयार करने की कोशिश की। ग्रीष्मा ने यह कहकर उसे डराने के लिए ये भी कहा कि उसकी कुंडली के अनुसार, उसका पहला पति मर जाएगा लेकिन वो नहीं माना जिसके बाद उसने उसको मारने की योजना बना डाली।
लड़के ने मौत से पहले दिया था ये बयान
एडीजीपी ने कहा शेरोन का भाई उसकी मौत के बाद ग्रीष्मा को लगातार फोन करके कह रहा था कि उसने क्या कर दिया। फिर भी उसने डर के मारे कुछ भी नहीं बताया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि यह उसकी प्रेमिका द्वारा सुनियोजित हत्या थी। मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर को उसकी मौत का बयान दर्ज किया और पुलिस ने 21 अक्टूबर को बयान लिया। शेरोन ने अपने मौत से पहले दिए बयान में बार-बार कहा था कि उसे किसी पर संदेह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications