स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की हॉर्ट अटैक से हुई मौत, मचा हड़कंप

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। स्कूल में अचानक हुई इस घटना से हंगामा मच गया। बताया जा रहा कि जैसे ही बच्ची की तबीयत बिगड़ी उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। खबर है कि बच्ची पहले से दिल की बीमारी से पीड़ित थी लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के उसकी मौत हो गई।

दिल की बीमारी से पीड़ित थी बच्ची

दिल की बीमारी से पीड़ित थी बच्ची

पूरा मामला जमशेदपुर के टेल्‍को इलाके में संचालित शिक्षा निकेतन स्कूल का है, जहां पहली कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की अचानक ही तबीयत बिगड़ी। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू करते इससे पहले उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं स्कूल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विद्यालय में प्रार्थना चल रही थी इसी दौरान अचानक ही बच्ची को द‍िल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत ही टाटा मोटर्स अस्‍पताल ले जाया गया, लेक‍िन डॉक्टर उसे बचाने में नकामयाब रहे।

प्रार्थना के दौरान अचानक ही बिगड़ गई तबीयत

प्रार्थना के दौरान अचानक ही बिगड़ गई तबीयत

अस्‍पताल में इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत पर डॉक्‍टरों ने बताया कि उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। उसे हृदय से जुड़ी हुई गंभीर समस्या थी, जिसका इलाज टाटा मोटर्स अस्‍पताल में ही पहले से चल रहा था। बच्ची की परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से इस गंभीर बीमारी से परेशान थी। उसे इलाज के ल‍िए वेल्लूर भी ले जाया गया। कुछ साल पहले ही छात्रा के भाई की मौत भी हृदय से जुड़ी बीमारी की वजह से हुई थी।

बच्ची की मौत पर डॉक्टर ने क्या कहा

बच्ची की मौत पर डॉक्टर ने क्या कहा

फिलहाल बच्ची की हार्ट अटैक से अचानक हुई मौत के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। तुरंत ही स्कूल बंद कर दिया गया। पहली कक्षा की छात्रा की मौत की खबर से स्कूल में बाकी बच्चे बेहद दुखी हैं। बच्ची का नाम वैष्‍णवी झा था। वह टेल्‍को कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार झा की बेटी थीं। अजय कुमार झा, टाटा मोटर्स में ही काम करते हैं। परिजनों और शिक्षकों ने बताया कि बच्ची वैष्‍णवी बेहद खुशदिल थी। टेल्को थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि हमने इस मामले के सभी पक्षों से बात की है। बच्ची की मौत बीमारी का लगता है। परिजनों ने भी दिए अपने लिखित बयान में किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

इसे भी पढ़ें:- सुबह ही महिला के बाथरूम में आ बैठता है सांप, पहले दिन पकड़वाया, दूसरे दिन फिर कमोड पर मिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+