सुबह ही महिला के बाथरूम में आ बैठता है सांप, पहले दिन पकड़वाया, दूसरे दिन फिर कमोड पर मिला
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह-सुबह उठकर आप बाथरूम जाएं और वहां आपको सांप नजर आ जाए। सोचिए, ऐसा कुछ होता है तो आपका क्या हाल होगा। सुनने में ही ये कितना डरावना लगता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो दिन में लगातार दो बार। 'डेली मेल' की खबर के मुताबिक, इस महिला को अपने बाथरूम में लगातार दो दिन में दो बार सांप मिले, वो भी कोई सामान्य सांप नहीं बल्कि वो अजगर थे। इन अजगर को देखकर महिला की चीख निकल गई, फिर क्या हुआ जानिए।

महिला के बाथरूम में निकला सांप
'डेली मेल' में छपी खबर के मुताबिक, महिला अपने घर पर थी, शुक्रवार का दिन था। इसी दौरान जब वो अपने बाथरूम में गई तो उसकी चीख ही निकल गई। दरअसल बाथरूम में उसे एक बड़ा सा काला अजगर नजर आया। इस अजगर को देखते ही महिला की चीफ ही निकल गई। उसे समझ नहीं आया कि आखिर वो क्या करे। मारे डर के उसने किसी तरह से हिम्मत दिखाया ओर स्नेक रिमूवल्स को कॉल किया। जल्दी ही स्नेक रिमूवल्स की टीम वहां पहुंची और इस अजगर को लेकर गई, इसके अगले दिन इस महिला को फिर से अपने बाथरूम में अजगर दिखाई दिया। इस बार तो महिला बुरी तरह से कांप गई। उन्होंने फिर स्नेक रिमूवल्स की टीम को बुलाया और दूसरे अजगर को भी किसी तरह से अपने बाथरूम से बाहर निकलवाया।

केयर्न्स स्नेक रिमूवल ने इन सांप को पकड़ा
अब चौंकाने वाला वाक्या ऑस्ट्रेलिया का है। जिस महिला की ये आपबीती है उनका नाम निकोल एरे है, जो कि केयर्न्स की रहने वाली हैं। वो शुक्रवार को अपने घर पर रूकी हुई थी। इसी दौरान जब वो बाथरूम में गई तो उन्हें अजगर दिखाई दिया। ये अगर टॉयलट पॉट के अंदर छिपा हुआ था। 'डेली मेल' से बात करते हुए निकोल ने बताया, ''मैं काम से लौटी थी, और मैं बाथरूम में गई। टॉयलेट पॉट खुला हुआ था... मुझे वहां काले रंग का बेहद अजीब सा कुछ नजर आया..."। जब उन्होंने गौर से देखा तो ये अजगर था। निकोल ने तुरंत ही केयर्न्स स्नेक रिमूवल्स को कॉल किया, जिन्होंने इस काले अजगर को बाहर निकाला। यही नहीं निकालने से पहले उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने इसे फेसबुक पर भी पोस्ट किया।

निकोल ने कहा- मेरे घर में ही क्यों सांप आ रहे हैं
केयर्न्स स्नेक रिमूवल्स के फेसबुक पर इस अजगर की तस्वीर को देखा जा सकता है, कैसे ये अजगर टॉयलेट पॉट में बैठा है, और कुछ ही देर बाद वह वॉश बेसिन पर पहुंच गया। मामला यही शांत नहीं हुआ। इसके अगले ही दिन फिर से निकोल को अपने बाथरूम में एक और अजगर नजर आया। 'डेली मेल' से बात करते हुए निकोल ने बताया, ''मैं वहां पहुंची और जो कुछ देखा उसके बाद वहां से भाग निकली, मुझे लगा कि यह क्या मजाक है... समझ नहीं आ रहा था कि मेरे घर में ही क्यों सांप आ रहे हैं...।"
बाथरूम में सांप की पोस्ट हुई वायरल
वहीं केयर्न्स स्नेक रिमूवल्स ने अगले दिन एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज हमें उसी पते पर एक और सांप मिला। टॉयलेट के अंदर एक और अजगर बैठा हुआ था। हमने कई बार पर अलग-अलग जगह से सांप पकड़े हैं लेकिन दो दिन में दो सांप एक ही जगह से कभी नहीं पकड़ा। फिलहाल फेसबुक पर शेयर की गई ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लगातार इस पर कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स इन पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- थाने की फोटोकॉपी मशीन में आ बैठा पीला सांप, पुलिसवाले आ गए 'सड़क' पर
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications