बिहार में स्कूल के भीतर छात्रा के साथ यौन शोषण, शिक्षकों पर तानी बंदूक
पटना।
बिहार में स्कूल के भीतर छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्कूल के भीतर उसके साथ एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना स्कूल के भीतर शिक्षकों के सामने हुई है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के भीतर बच्चे कितने सुरक्षित हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और वह स्कूल के भीतर उसके साथ अभद्रता कर रहा था। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
यह
घटना बिहार के कैमूर की है, जहां स्कूल के भीतर शराब के नशे में धुत युवक ने छात्रा के साथ यौन शोषण किया। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती स्कूल के बाहर घसीटने लगा। वह मुझसे बार बार कह रहा था कि स्कूल नहीं जाया करो। आरोपी के हाथ में एक पिस्टल थी और उसने यह पिस्टल शिक्षकों की ओर तान रखी थी।











Click it and Unblock the Notifications