लड़की ने किया रिजेक्ट तो कॉलेज पहुंचकर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, युवक ने खुद पर भी किया हमला, हालत गंभीर

कैंपस के विजुअल्स में कॉलेज के सुरक्षा गार्डों को घायल लड़की को एक पेड़ के नीचे से उठाकर एंबुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

बेंगलुरु में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यह घटना प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई है। एक 19 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद आरोपी ने खुद को उसी हथियार से जान लेने की कोशिश की। हमलावर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंपस के विजुअल्स में कॉलेज के सुरक्षा गार्डों को घायल लड़की को एक पेड़ के नीचे से उठाकर एंबुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया है। छात्रों को इधर-उधर देखते या आंखें बंद करते देखा गया, जबकि गार्ड घायल लड़की को गोद में लिए दौड़ पड़े। पीड़िता की पहचान लयस्मिथा के रूप में हुई है, जो बैंगलोर ग्रामीण स्थित कॉलेज की छात्रा थी।हमलावर लड़के का नाम पवन कल्याण है। आरोपी दूसरे संस्थान का छात्र था और लायस्मिथा की हत्या करने के इरादे से प्रेसीडेंसी कॉलेज पहुंचा था।

हत्या के तुरंत बाद आरोपी युवक ने अपनी लाइफ खत्म करने के इरादे से उसी हथियार से खुद को भी वार कर लिया। लड़की ने पवन कल्याण को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने रंजिश में लड़की की हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि वह कथित तौर पर किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- मंगलुरू में दो अज्ञात लोगों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, धारा 144 लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+