मंगलुरू में दो अज्ञात लोगों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, धारा 144 लागू

Mangaluru: कर्नाटक के मंगलुरू में दो अज्ञात लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मंगलुरू के कई हिस्सों में धारा 144 को लागू कर दिया गया है।

murder

मंगलुरु में दो अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद शहर के कई इलाकों में धारा 144 को लागू कर दिया गया। बता दें कि मंगलुरू कर्नाटक का सीमावर्ती जिला है, जहां शनिवार की रात कटिपल्ला इलाके में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखऱने के लिए सुरथकल, बाजपे, कवूर और पनंबूर इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया। ये सभी इलाके सीमावर्ती क्षेत्र हैं, जहां पर 25 दिसंबर को सुबह 6 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मंगलुरू के कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने कटिपल्ला में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान जलील के तौर पर हुई है, वह जब एक दुकान के बाहर खड़े थे तो उन्हें दो लोगों ने चाकू मार दिया। हालांकि अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। कानून व्यवस्था के लिहाज से कुछ इलाकों में धारा 144 को लागू किया गया है। साथ ही शराब की बिक्री को भी रोक दिया गया है।

पीड़ित को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को एजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां इस मामले की आगे की जांच की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरतकाल हमेशा से ही संवेदनशील इलाका रहा है। जब यह घटना हुई तो हमने जरूरी कदम उठाए हैं। चूंकि क्रिसमस का पर्व है, लिहाजा हमने इसको लेकर उच्च स्तर पर चर्चा की है। हमने पहले भी इस इलाके में धारा 144 को लागू किया था। अगर जरूरत पड़ी तो हम चर्चा करने के बाद और भी जगह पर जरूरी कदम उठाएंगे। बता दें कि धारा 144 लागू होने के बाद किसी भी जगह चार या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+