9वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई डेढ़ साल की बच्ची की मौत

पुणे। पुणे के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक डेढ़ साल की बच्ची की 9वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची अपने घर की बालकनी में खेल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।

girl child died after collapse from 9th floor in pune

पुलिस के अनुसार, अनिका तोमर (उम्र डेढ़ साल) चिंचवड के लिंक रोड में मेट्रोपॉलिटन सोसायटी की बिल्डिंग में रहती है। अनिका चार बजे के करीब घर की बालकनी में खेल रही थी। उस बच्ची की मां और दादा-दादी घर पर ही थे। बताया जाता है कि बच्ची अपने दादा-दादी के साथ खेल रही थी और खेलते खेलते बालकनी में पहुंच गई।

girl child died after collapse from 9th floor in pune

बालकनी की रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी पैर फिसलने के कारण मासूम बच्ची बालकनी की 9वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+