बिहार के कैमूर में लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। बिहार के कैमूर में युवती के साथ शोषण का वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के रिश्तेदारों का कहना है कि इस घटना में कुल छह लोग शामिल हैं, जिनके खिलाफ हमने एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि अगर हमे इंसाफ नहीं मिलता है तो हम आत्महत्या कर लेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के अंतर्गत मसही गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक फरखुद्दीन ने बताया कि यह मामला 27 मई का है और इस मामले में 30 मई को स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले में खोजबीन कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले जहानाबाद और नालंदा में भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। इसके बाद कैमूर का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमे देखा जा सकता है कि पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ घरग के बगल में चल रहे यज्ञ को देखने जा रही थी, तभी कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। लेकिन जब छोटे भाई ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
इसे भी पढ़ें- पहले पिता ने किया रेप फिर कोर्ट में वकील के पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, दामिनी बनी लाश












Click it and Unblock the Notifications