सोनू सूद से लड़की ने कोचिंग के लिए मांगी मदद, एक्‍टर ने दिल जीतने वाला दिया जवाब

सोनू सूद ने लड़की ने कोचिंग के लिए मांगी मदद, एक्‍टर ने दिल जीतने वाला दिया जवाब

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देशव्‍यापी लॉकडान से ही एक्‍टर सोनू सूद हर जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों और जरुरतमंदों के मसीहा सोनू सूद जो बॉलीवुड फिल्‍मों में अक्‍सर विलेन के रोल में नजर आते हैं वो रियल लाइफ में रियल हीरो हैं उन्‍होंने अपनी दरियादिली से ये साबित कर दिया है। अभी भी सोशल मीडिया पर उनसे जो भी मदद की गुहार लगाता है वो आगे बढ़ कर उसकी हर मदद कर रहे हैं। एक बार फिर बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद ने ऐसा ही दिल जीत लेने वाला काम किया है।

अनलॉक में भी सोनू सूद कर रहे लोगों की मदद

अनलॉक में भी सोनू सूद कर रहे लोगों की मदद

सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान से लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया था वो बादस्‍तूर अनलॉक में भी जारी है। सोनू सूद अक्‍सर फैंस ट्वीट करके उनसे मदद की गुहार लगाते है और खास बात तो यह है कि सोनू सूद लोगों का रिप्लाई भी बड़े ही शानदार तरीके से करते हैं। सोशल मीडिया पर ट्वीटर के माध्‍यम से उनसे एक लड़की ने मदद की गुहार लगाई थी। लड़की ने अपने इस मैसेज में लिखा- वो दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहती है, लेकिन कोचिंग के लिए पैसा नहीं है।

सोनू सूद से लड़की ने दिल्ली पुलिस की कोचिंग के लिए मांगी मदद

सोनू सूद से लड़की ने दिल्ली पुलिस की कोचिंग के लिए मांगी मदद

लड़की ने ट्वीट करते हुए लिखा - सोनू सूद सर मैं सोनीपत से हूं/ मैंने दिल्ली पुलिस-20 के लिए फॉर्म भरा है। एग्जाम तैयारी के लिए मेरा परिवार आर्थिक मदद नहीं कर पा रही है। कृपया मेरी मदद करें। " सोनू सूद से लड़की ने इस तरह मदद की गुहार लगाई. सोनू सूद ने भी इसका जवाब दिया, जिसपर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं।

सोनू सूद ने दिया ये दिल जीत लेने वाला जवाब

सोनू सूद ने दिया ये दिल जीत लेने वाला जवाब

लड़की द्वारा मदद की गुहार लगाते हुए एक्‍टर सोनू सूद ने ट्वीट पर रिसपॉस किया और सोनू सूद (Sonu Sood) ने लिखा- "हो गया आपकी कोचिंग का इंतजाम। दिल्ली पुलिस की अच्छी ट्रेनिंग कर देश की सेवा कीजिए. जय हिंद। "

करोड़ों रुपए लोगों की मदद पर खर्च चुके हैं सोनू सूद

करोड़ों रुपए लोगों की मदद पर खर्च चुके हैं सोनू सूद

बता दें कि सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के बीच मसीहा साबित हुए थे। यहीं कारण है कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद सोशल मीडिया के रियल हीरो बन चुके हैं। सोनू लॉकडाउन में पहले पहले प्रवासी मजदूरों को हजारों किलोमीटर दूर बसों से घर पहुंचाया और कई विदेश में फंसे भारतीयों को फ्लाइट बुक करके अपने खर्च पर विदेश से बुलवाया। सोनू सूद फिर से बने रियल लाइफ हीरो, विदेश में फंसे 1500 छात्रों को पहुंचाया घर।वहीं अब सोनू सूद बेरोजगार हो चुके लोगों के लिए भी नौकरियों का प्रयास कर रहे हैं। सोनू इसके अलावा लॉकडाउन में अपने अनुभवों को पर एक किताब पब्लिश करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+