टीपू का सपोर्ट करने वाले कर्नाड को मिली जान से मारने की धमकी
बेंगलुरु। टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में मशहूर नाटककार व अभिनेता गिरीश कर्नाड को जान से मारने की धमकी मिली है क्योंकि उन्होंने टीपू सुल्तान की वकालत की थी।
धमकी देते हुए उनसे कहा गया है कि उनका भी वही हाल होगा जैसा लेखक एमएम कलबुर्गी का हुआ था। हालांकि धमकी मिलने के बाद ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित कर्नाड ने अपने बयान पर माफी मांग ली।
आपको बता दें इस समय भारत में अहिसुष्णता का माहौल चल रहा है ऐसे में कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर विवाद हो रहा है,हिंदूवादी संगठन ने कहा है कि टीपू सुल्तान ने जानबूझकर लोगों को हिंदू से मुस्लिम बनाया था इसलिए उनकी जयंती नहीं बनानी चाहिए जबकि कर्नाटक सरकार उनकी जयंती बनाने पर तूली हुई है जिसके चलते 10 नवंबर को हिंसा भड़क गई जिसमें एक वीएचपी कार्यकर्ता की मौत भी हो गई है।
टीपू सुल्तान को लेकर हो रहा है विवाद
गौरतलब है कि मशहूर नाटककार व अभिनेता गिरीश कर्नाड ने कहा है कि अगर टीपू मुस्लिम न होकर हिंदू होते तो उन्हें छत्रपति शिवाजी के बराबर दर्जा मिलता इसी कारण उन्हें धमकी मिली है।













Click it and Unblock the Notifications