सुशील मोदी के लिए गिरिराज सिंह ने किया ट्वीट, 'आप नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता'

नई दिल्ली। बिहार में नई सरकार के गठन पर एनडीए में नेताओं का चयन कर लिया गया है। एनडीए के विधायकों ने नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है वहीं नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम रहे भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का पत्ता कट गया है। डिप्टी सीएम पद छिनने के बाद सुशील कुमार मोदी का दर्द उनके एक ट्वीट में छलका था। सुशील कुमार मोदी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने टिप्पणी की है।

Giriraj Singh

गिरिराज ने सुशील मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा "आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।

Recommended Video

    Bihar Government Formation: DY CM को लेकर Sushil Modi का छलका दर्द कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    इसके पहले सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा था "भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।"

    तारकिशोर सिंह को दी बधाई
    वहीं गिरिराज सिंह ने बीजेपी की तरफ से नए डिप्टी सीएम तय हुए तारकिशोर सिंह को बधाई दी है। गिरिराज ने लिखा "तारकिशोर जी आप आज विधानमंडल दल के नेता सर्वसम्मति से चुने गए है ..आप सर्वसमाज को लेकर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है ..महादेव आपको सफलता दे ।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+