लड़कियों की सुरक्षा के लिए हर धर्म में हो 2 बच्चों का नियम- गिरिराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों के घेरे में है। हिंदुओं को एकजुट होने के लिए गिरिजार सिंह ने अजीबोगरीब सलाह दी है। गिरिराज सिंह का कहना है कि हिंदू लड़कियों की रक्षा जरूरी है और इसका एक ही रास्ता है कि सभी धर्म के लोगों को दो ही बच्चे पैदा करने का नियम लागू हो।

Union minister Giriraj Singh says make two kid rule mandatory for all religion

लड़कियों को सुरक्षा की जरूरत है और उन्हें पाकिस्तान की तरह पर्दे में रखना पड़ेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर हर धर्म में लोगों पर दो बच्चों का नियम सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। नवादा से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह बाघा में सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए यह कहा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधू-संत और आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल थे।

उन्होंने कहा, "हिंदू का दो बेटा हो और मुसलमान का भी दो ही बेटा होना चाहिए। हमारी आबादी घट रही है, बिहार में सात जिला ऐसा है जहां हमारी जनसंख्या घट रही है। जनसंख्या नियंत्रण के नियम को बदलना होगा तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी। नहीं तो हमें भी पाकिस्तान की तरह अपनी बेटियों को पर्दे में बंद करना होगा।"

गिरिराज सिंह ने किशनगंज, अररिया का जिक्र करते हुए कहा कि इन जगहों पर मुसलमानों की आबादी हिंदुओं की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कार्यक्र में आरएसएस के नेता नागेंद्रजी और भाजपा सांसद सतीश दूबे मौजूद थे।
गिरिराज सिंह ने साधुओं से अपील की कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सांस्कृति यात्रा को पूरे साल चलाये। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि जो लोग नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+