मुस्लिमों के बच्चे पैदा करने को लेकर बदरुद्दीन अजमल के बयान पर गिरिराज सिंह ने पूछा ये सवाल
नई दिल्ली। गिरिराज सिंह ने बदरुद्दीन अजमल के मुस्लिमों के बच्चे पैदा करने को लेकर दिए बयान पर कहा है कि वो हिंदुस्तान के मुसलमानों को केवल बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री मानते हैं। उन्होंने कहा कि क्या ईरान, इंडोनेशिया, मलेशिया और दूसरे मुस्लिम मुल्कों में इस्लाम नहीं है, जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए हैं।

क्यो बोले थे बदरुद्दीन अजमल
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक दिन पहले कहा था कि इस्लाम केवल दो बच्चे पैदा करने में विश्वास नहीं रखता। जिन्हें दुनिया में आना है, उन्हें कोई कैसे रोक सकता है? नौकरियों की फिक्र किए बिना मुसलमान बच्चे पैदा करें और उनको इस काबिल बनाएं कि वो दूसरों को नौकरी दें।

गिरिराज सिंह ने कही ये बात
गिरिराज सिंह ने बदरुद्दीन अजमल के बयान पर ट्वीट किया, देश में सबको अपनी बात कहने का हक है, जिसे जो कहना है कह सकता है लेकिन बदरुद्दीन अजमल से मेरा सवाल है कि क्या उनकी नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है .. क्या ईरान इंडोनेशिया मलेशिया इत्यादि अन्य देश में इस्लाम नहीं जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए हैं?

क्या है पूरा मामला
असम की कैबिनेट ने हाल ही में ये फैसला लिया है कि दो से ज्यादा बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अयोग्य माना जाएगा। एक जनवरी 2021 के बाद दो से अधिक बच्चे वाले सरकारी नौकरी नहीं पा सकेंगे। सरकार के इस फैसले पर बदरुद्दीन अजमल ने कहा, आप जो चाहे कानून बना लें, उनका मुसलमानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ सही नहीं है। मुसलमान बच्चों के लिए जो भी करना पड़ेगा करेंगे। यह चिल्लाने से कोई फायदा नहीं कि मुसमलानों के अधिक बच्चे हैं। प्रकृति के सा कोई लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए। एक तरफ जहां आरएसएस चीफ मोहन भागवत कहते हैं कि 10-10 बच्चे पैदा करो और सरकार कहती है कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर उन्हें सरकारी नौकरी नहीं देगी।












Click it and Unblock the Notifications