गिरिराज सिंह चाहते हैं दो बच्चे पैदा करने का कानून देशभर में लागू हो

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से अपनी ताजा मांग को लेकर विवादों में हैं। गिरिराज सिंह नने देश में सभी के लिए दो बच्चों पैदा करने का कानून बनाने की मांग की है। मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश, इंडोनेशिया मलेशिया जैसे देश आबादी पर नियंत्रण करने का काम कर रहे हैं, ऐसे में भारत को भी इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए।

गिरिराज सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज खोलना चाहता था बच्चा राय!

Giriraj Singh demands two child law to control population

चीन का उदाहरण देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यहां विकास ने रफ्तार पकड़ी है इस कानून की वजह से। लेकिन भारत में जब ऐसी बात की जाती है तो वोटों की राजनीति शुरु हो जाती है। हाल में जिस तरह से कैराना में हिंदुओं ने पलायन किया उसपर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इसके लिए अखिलेश सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपराधियों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिस पार्टी का सपा में विलय हुआ है उसका मुखिया अपराधी है। मथुरा में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए गिरिराज ने कहा कि यहां प्रशासन पूरी तरह से विफल हो चुका है। यहां अपराधी सरकार के संरक्षण में आतंक फैला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+