हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज सिंह, कहा- अब यूनिफॉर्म सिविल कोड जरूरी, देश को तोड़ने का है प्रयास

पटना। हिजाब विवाद पर देश में राजनीतिक बयानबाजी शुरू है और देश की सियासत में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। वहीं कर्नाटक से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने की छूट देने की मांग को देश तोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ खास वर्ग के लोगों ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Case: Karnataka HC ने कहा- धार्मिक ड्रेस की जिद नहीं कर सकते छात्र | वनइंडिया हिंदी
    giriraj singh comment on hijab dispute and demand uniform civil code

    केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि प्रान्त और धर्म के नाम पर देश को कोने-कोने से तोड़ने का प्रयास प्रतिदिन किया जा रहा है। हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं कि समान नागरिक संहिता (uniform civil code) समय की मांग बन गई है। अब कुछ खास वर्ग के लोग ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी वह कई बार समान नागरिक संहिता की मांग उठा चुके हैं।

    वहीं कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहीं मुस्लिम छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बच्चों की पर्सनल जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अब वायरल भी किया जा रहा है। NDTV की खबर के मुताबिक, 6 मुस्लिम छात्राओं के परिजनों ने उड्डपी जिले में ये शिकायत दर्ज कराई है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जिन मुस्लिम छात्राओं की जानकारी को वायरल किया गया है, ये वहीं स्टूडेंट हैं, जिन्होंने उड्डपी जिले के प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में पहली बार हिजाब पहनने की मांग की थी और इस विवाद की शुरुआत हुई थी।

    इस विवाद की शुरुआत 1 जनवरी को हुई थी। तब उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था। इसके बाद से ये विवाद तो अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। कर्नाटक हाई कोर्ट तक ये मामला गया है, जहां कोर्ट ने हिजाब पहनने पर सोमवार तक रोक लगा दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+