जाफराबाद के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का Tweet-कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाना चाहते हैं

नई दिल्ली। जाफराबाद में CAA के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के विरोध में अब बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि जाफराबाद प्रदर्शन के जवाब में वो अपने समर्थकों के साथ CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे, तो वहीं मौजपुर के कबीर नगर मेट्रो स्टेशन के पास सीएए के समर्थक और विरोधियों के बीच जमकर पथराव हुआ है।

अफरा-तफरी का माहौल

अफरा-तफरी का माहौल

पथराव के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू से बाहर होने लगे, तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं।

'कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाना चाहते हैं'

'कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाना चाहते हैं'

इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Twitter पर लिखा कि कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाना चाहते हैं, कश्मीर से धारा 370 और 35A ख़त्म किए जाने के बाद ISI प्रायोजित कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाने पर तुले हैं, जिसमें वो सफल नही होंगे। हालांकि ट्वीट के वायरल होने के बाद ये ट्वीट अब उनके अकाउंट से हटा दिया गया है।

 जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद , सुरक्षा कड़ी

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद , सुरक्षा कड़ी

मालूम हो कि जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार आधी रात से मुस्लिम महिलाएं CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच जारी टकराव के चलते दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने मौजपुर ओर बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है तो वहीं शाहीन बाग-कालिंदी कुंज-सरिता विहार रोड, वजीराबाद-चांद बाग रोड और मौजपुर-जाफराबाद रोड बंद हो गया है तो जाफराबाद के बाद चांद बाग में प्रदर्शनकारियों ने वजीराबाद रोड भी ब्लॉक कर दिया है।

ये था Tweet

कट्टरपंथी दिल्ली को पुराना कश्मीर बनाना चाहते हैं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+