गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा- 'एनडीए की ओर से माफी मांगता हूं'
पटना। बिहार का पटना शहर इस वक्त बाढ़ से जूझ रहा है। इस बीच एनडीए के नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एनडीए की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों से क्षमा मांगी है, क्योंकि वह दुर्गा पूजा का उत्सव नहीं माना पा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है.. मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं, जहां पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नही हो पाया है।'
सिंह ने ये ट्वीट रविवार को किया है। इससे पहले वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर भी निशाना साध चुके हैं। वह लोगों की परेशानी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को ही जिम्मेदार मानते हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ की वजह से लग रहे आरोपों को अपने कंधों पर लेना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि पिछले 15 वर्षों से कौन बिहार में सत्ता में है, क्या उसे पटना की इस हालात के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए? इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर, ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है।
क्या कहते हैं सीएम नीतीश कुमार?
मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राहत शिविरों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार में कोई भी हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्राकृति आपदा है, पर्यावरण में हो रहे बदलाव की वजह से हालात काफी खराब हो गए हैं।
इस दौरान जब लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो मुख्यमंत्री ने अपना आपा खो दिया और कहा कि बाढ़ पूरे देश में आती है, पूरी दुनिया में आती है। नीतीश कुमार ने कहा था कि क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या ही एकमात्र समस्या है, अमेरिका में क्या हुआ।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications