VIDEO: 'मैं उन्हें बड़ा क्रूर समझता था, लेकिन उनमें इंसानियत है', गुलाम नबी आजाद ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कम से कम इंसानियत तो है।
नई दिल्ली, 29 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया है। इसके बाद वे लगातार गांधी परिवार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को जवाब देते हुए उन्होंने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कम से कम इंसानियत तो है।
Recommended Video

ग्रेनेड हमला का किया जिक्र
गुलाम नबी आजाद ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वे मोदीजी को बड़ा क्रूर आदमी समझता था। शादी नहीं की है, बच्चे नहीं हैं, बीवी नहीं तो इनको कोई परवाह नहीं है, लेकिन कम से कम उनमें इंसानित तो है। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं कांग्रेस में जम्मू-कश्मीर का चीफ मिनिस्टर था और गुजरात की टूरिस्ट बस के अंदर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ।

'उन्होंने मेरे रोने की आवाज सुनी'
उन्होंने बताया कि लोग मौके पर ही मर गए। किसी का हाथ नहीं था, किसी का पैर नहीं, तब सीएम गुजरात नरेंद्र मोदी का फोन आता है। मैं उस वक्त जोर-जोर से रो रहा था। ऑफिस वालों ने मेरे कान में फोन दिया तो मैंने बात करने से मना कर दिया। कहा कि मैं अभी बात नहीं कर सकता। उन्होंने मेरे रोने की आवाज सुनी...।

गुजरात सीएम ने दिखाई इंसानित
उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने पीएम से बात की। उनसे दो जहाजों की मांग की, एक में जख्मी और एक में शव भेजने के लिए। जब मैं सबको सीऑफ करने गया तो वहां भी फूटफूट कर रोया। उस वक्त भी गुजरात सीएम का फोन आता है। तो उन्होंने इंसानित दिखाई है।

'मोदी से मैं नहीं राहुल मिले हैं'
गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम मोदी से मैं नहीं, वे (राहुल) मिले हुए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें उनका घर (कांग्रेस) छोड़ने को मजबूर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी तो सिर्फ एक बहाना हैं, उन्हें तब से मेरे साथ खुन्नस है, जब से जी-23 ने चिट्ठी लिखी थी। उनका खासकर राहुल गांधी पर आरोप है कि वह नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कुछ लिखे, उनसे सवाल करे।

कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं
वहीं, गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर चिंता जाहिर की है। इस बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि आनंद शर्मा आज की बैठक में गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के मुद्दे को उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गुलाम नबी आजाद का राहुल गांधी पर हमला- 'पीएम मोदी से गले मिलने वो गए थे, मैं नहीं'












Click it and Unblock the Notifications