NSA डोवाल ने कश्मीरियों के साथ किया लंच तो गुलाम नबी आजाद बोले, 'पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो'

Recommended Video

    Ajit Doval ने Kashmir के लोगों संग खाई Biryani, Ghulam Nabi Azad को आया गुस्सा | वनइंडियों हिंदी

    नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्‍यसभा और लोकसभा में लाया गया जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने का प्रस्‍ताव पास हो गया, जिसके बाद विशेषाधिकार देने वाले इस आर्टिकल को हटा दिया गया। इस बड़े घटनाक्रम के बाद राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल कश्‍मीर घाटी पहुंचे और बुधवार को उन्‍होंने दक्षिण कश्‍मीर के आम नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ लंच भी किया था।

    पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो- आजाद

    पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो- आजाद

    एनएसए अजित डोवाल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, कश्मीर के आम नागरिकों के साथ अजित डोवाल के लंच करने और बातचीत की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया आई है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।' गुलाब नबी आजाद आज कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं।

    एनएसए डोवाल ने स्थानीय लोगों के साथ किया था लंच

    एनएसए डोवाल ने स्थानीय लोगों के साथ किया था लंच

    इसके पहले, एनएसए डोवाल ने बुधवार को शोपियां का दौरा किया। यहां पर उन्‍होंने स्‍थानीय नागरिकों के अलावा सुरक्षाबलों से बातचीत की और हालात का जायजा लिया। शोपियां दक्षिण कश्‍मीर की वह जगह है जो साल 2016 में हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ही आतंकियों का गढ़ बनी है, फिलहाल इस क्षेत्र में शांति है। एनएसए डोवाल ने लोगों के साथ लंच भी किया और उनसे ताजा हालात पर बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह भी अगले तीन दिनों के कश्‍मीर दौरे पर जा सकते हैं।

    घाटी में हालात हैं सामान्य

    अजित डोवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को कश्‍मीर से रिपोर्ट भेजी है जिसमें उन्होंने बताया है कि कश्‍मीर के लोग सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही सभी नागरिक अमित शाह के बयान से आश्‍वस्‍त नजर आ रहे हैं। डोवाल ने शाह को बताया है कि घाटी में पूरी तरह से शांति है और स्थिति सामान्‍य है। साथ ही कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है। लोग अपने घरों से जरूरी काम के लिए बाहर निकल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+