Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किशन रेड्डी बोले- हैदराबाद मिनी तेलंगाना, अब भाजपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा

हैदराबाद नगर निगम चुनाव:

नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता काफी उत्साहित हैं। भाजपा नेता और गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि लोगों ने जो समर्थन दिया है, उसके बाद हमारी निगाहें तेलंगाना के 2023 में होने वाले विधानसभा चुाव पर है। रेड्डी ने शनिवार को कहा, हैदराबाद मिनी तेलंगाना है। लोगों ने 48 सीटों के साथ भाजपा को आशीर्वाद दिया है। लोग असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैं। 2023 में बीजेपी को सरकार बनाने से ना तो ओवैसी और ना ही केसीआर और ना ही कोई और ताकत रोक सकती है।

Recommended Video

    GHMC Election Result 2020: Hyderabad के नतीजों से गदगद Kishan Reddy का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    औवेसी ने कहा- टीआरएस रिजल्ट पर सोचे

    औवेसी ने कहा- टीआरएस रिजल्ट पर सोचे

    ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में किसी एक पार्टी को बहुमत ना होने के चलते एआईएमआईएम-टीआरएस गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा, ओवैसी और केसीआर ने मिलकर चुनाव लड़ा। वे दोनों एक साथ बैठकर बिरयानी खाते हैं। केसीआर घर बैठकर गठबंधन की योजना बना रहे होंगे।

    असदुद्दीन औवेसी ने कहा है कि जीएचएमसी तेलंगाना का हिस्सा है लेकिन ये भी समझना होगा कि तेलंगाना में टीआरएस एक बड़ी पार्टी है। यह तेलंगाना की क्षेत्रीय भावना का प्रतिनिधित्व करती है। मुझे यकीन है कि के.चंद्रशेखर राव इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

    बीजेपी बनी है दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    बीजेपी बनी है दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए हैं। चुनाव में टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

    भाजपा को बड़ा फायदा, टीआरएस को नुकसान

    भाजपा को बड़ा फायदा, टीआरएस को नुकसान

    2016 में भाजपा के पास सिर्फ चार सीट थीं और अब वो 48 दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं टीआरएस की सीटें 99 से 55 पर आ गई हैं। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने 99 और एआईएमआईएम ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड आए थे। ऐसे में एआईएमआईएम और कांग्रेस की सीटों में कोई बदलाव नहीं आया है। चुनाव में टीआरएस को ही बड़ा नुकसान और भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ टीआरएस सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ रही थी। वहीं भाजपा 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ा। बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों- हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी में है। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम को छोड़ तमाम बड़े नेता उतार दिए थे।

    ये भी पढ़ें- हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजों में AIMIM के भाजपा से पिछड़ने पर क्या बोले ओवैसी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+