हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे और भाजपा के दूसरी बड़ी पार्टी बनने पर क्या बोले ओवैसी

नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ गए हैं। चुनाव टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। नतीजे आने के बाद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हमने हैदराबाद जीएचएमसी चुनाव में 44 सीटों पर जीत हासिल की है। मैंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से बात की है और उन्हें कल से ही अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

Asaduddin Owaisi on hyderabad results, hyderabad ghmc election results, ghmc elections, hyderabad, हैदराबाद चुनाव रिजल्ट, trs, bjp, aimim, GHMC elections, ghmc results 2020, ghmc news, GHMC elections, ghmc election result 2020, ghmc election result, hyderabad News, Asaduddin Owaisi, हैदराबाद

भाजपा के प्रदर्शन पर असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कहा, बीजेपी की कामयाबी अस्थाई कामयाबी है, तेलंगाना में 2023 में जब विधानसभा चुनाव होंगे तब इस पर उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा से लड़ेंगे। हमें भरोसा है कि तेलंगाना के लोग राज्य में भाजपा को ज्यादा नहीं बढ़ने देंगे। टीआरएस पर ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में टीआरएस एक बड़ी पार्टी है। यह तेलंगाना की क्षेत्रीय भावना का प्रतिनिधित्व करती है। मुझे यकीन है कि के.चंद्रशेखर राव इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि 2016 में भाजपा के पास सिर्फ चार सीट थीं और अब वो 48 दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं टीआरएस की सीटें 99 से 55 पर आ गई हैं। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने 99 और एआईएमआईएम ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड आए थे। ऐसे में एआईएमआईएम और कांग्रेस की सीटों में कोई बदलाव नहीं आया है। चुनाव में टीआरएस को ही बड़ा नुकसान और भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ टीआरएस सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ रही थी। वहीं भाजपा 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ा।

हैदराबाद नगर निकाय के नतीजों पर टीआरएस के वर्किंग प्रेसीडेंट केटीआर ने कहा है कि हम इससे 25 ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे थे। हमें इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी। एग्जिट पोल भी हमारी जीत का अंदाजा लगा रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि 12-13 सीटें टीआरएस 200-300 वोटों से हारी है, ऐसे में हमें उदास होने की जरूरत नहीं है। हम सबस बड़ी पार्टी हैं, और सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों- हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी में है। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम को छोड़ तमाम बड़े नेता उतार दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+