हैदराबाद नगर निगम चुनाव: एआईएमआईएम को पीछे छोड़ भाजपा बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

हैदराबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा ने सबको चौंकाया, एआईएमआईएम को पीछे छोड़ बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीआरएस की सीटें कम हुई हैं तो एआईएमआईएम क प्रदर्शन 2016 के जैसा ही रहा है। 150 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। एआईएमआईएम को 44 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को दो वार्ड पर सफलता मिली है। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है, ऐसे में किसी भी पार्टी कोबहुमत नहीं मिला है।

ghmc election results 2020 bjp surprised emerged second largest party

भाजपा के लिए ये नतीजे इसलिए खास हैं क्योंकि 2016 में उसके पास सिर्फ चार सीट थीं और अब वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को पीछे छोड़ दिया है, जिसका पुराने हैदराबाद में काफी प्रभाव माना जाता है। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने 99 और एआईएमआईएम ने 44 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 वार्ड आए थे। इस चुनाव में टीआरएस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हैदराबाद नगर निगम में सत्तारूढ़ टीआरएस सभी 150 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 149 वार्ड, कांग्रेस 146 वार्ड पर और AIMIM 51 वार्ड पर चुनाव लड़ रही है।

हैदराबाद नगर निकाय के नतीजों पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान आया है। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की विकास की राजनीति में भरोसा जताने के लिए तेलंगाना की जनता का आभार. हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी नड्डा जी और बंदी संजय कुमार को बधाई. बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम सराहनीय है।

चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज के नतीजे बताते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में भाजपा सरकार आएगी। टीआरएस की सरकार पूरी तरह से फेल रही है, लोग उसके परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। लोगों ने आने वाले दिनों में तेलंगाना में भाजपा सरकार के लिए रास्ता साफ किया है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों- हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी में है। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम को छोड़ तमाम बड़े नेता उतार दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+