महिला होमगार्ड ने बनाया हेड कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो और वायरल करने की धमकी देकर की ये मांग
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक हेड कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक महिला होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉन्स्टेबल की ओर से शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

हेड कॉन्स्टेबल ने दर्ज कराया महिला होमगॉर्ड के खिलाफ केस
हेड कॉन्स्टेबल का आरोप है कि महिला होमगार्ड पहले भी कई लोगों पर विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज करवा वसूली कर चुकी है। कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि वह उसे भी फंसाने की कोशिश कर रही है। सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। मोदीनगर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने का कहना है कि दो साल पहले उस महिला होमगार्ड से उसकी मुलाकात हुई थी।

महिला होमगार्ड ने बनाया अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल करने लगी
कॉन्स्टेबल का कहना है कि उसने खुद को विधवा बताया था और दोस्ती होने पर छोटे-मोटे खर्च के लिए रुपए मांगने लगी थी। कॉन्स्टेबल का कहना था कि उसकी बातें सुनकर महिला होमगार्ड को पैसे दे देता था। साल 2018 में महिला के बेटे के बीमार होने पर कॉन्स्टेबल ने इलाज के लिए डेढ़ लाख रु दिए थे। कुछ दिनों बाद महिला ने 20 हजार रु लौटा भी दिए। आरोप है कि जब उन्होंने बचे हुए रुपए मांगना शुरू किया तो इस साल जनवरी में होमगार्ड ने उन्हें घर बुलाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी
आरोप है कि महिला होमगार्ड ने घर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अश्लील फोटो-वीडियो बना डाले। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए। कॉन्स्टेबल का कहना है कि महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे मार्च 2019 में शादी की। जबकि उसने पहले से पत्नी और बच्चे होने के बारे में उसे बताया था, लेकिन बदनामी के डर से वह मान गया। इसके बाद महिला ने एक प्लॉट लेने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो हेड कॉन्स्टेबल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।












Click it and Unblock the Notifications