गाजियाबाद के फाइव स्टार होटल में जर्मन नागरिक से छेड़छाड़, रूम में घुसकर निजी अंगों को छुआ!

जर्मन नागरिक ने बताया कि वह नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके सिलसिले में वो पिछले कुछ दिनों से कौशांबी के होटल रेडिसन ब्लू के कमरा नंबर 402 में रुके हुए थे।

नई दिल्ली। दिल्ली की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक फाइव स्टार होटल में जर्मनी के एक नागरिक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय जर्मन नागरिक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित कौशांबी के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में सेल्स मैनेजर ने रूम में आकर उनके निजी अंगों को छुआ और उनके साथ छेड़छाड़ की। जर्मन नागरिक ने पहले होटल के रिसेप्शन पर मामले की शिकायत की और उसके बाद पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

'जिम जाने के लिए कपड़े बदल रहा था'

'जिम जाने के लिए कपड़े बदल रहा था'

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जर्मन नागरिक ने बताया कि वह नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके सिलसिले में वो पिछले कुछ दिनों से कौशांबी के होटल रेडिसन ब्लू के कमरा नंबर 402 में रुके हुए थे। 1 मई को वो अपने कमरे में जिम जाने के लिए कपड़े बदल रहे थे कि तभी होटल का सेल्स मैनेजर उनके कमरे में आ गया।

रूम में आकर करने लगा अश्लील हरकतें

रूम में आकर करने लगा अश्लील हरकतें

जर्मन नागरिक ने अपनी शिकायत में बताया, 'मैंने मैनेजर से कहा कि मैं जिम जाने के लिए तैयार हो रहा हूं, तुम मेरे कमरे से बाहर जाओ, लेकिन वो बाहर नहीं गया और बातें करने लगा। बातों-बातों में वो सेल्स मैनेजर मेरे करीब आ गया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मेरे रोकने पर वो हंसने लगा, उसने मेरे शरीर को गलत ढंग से छुआ, मेरे पेट पर भी हाथ फेरा और उसके बाद मेरे निजी अंगों को छूने लगा।'

पुलिस गिरफ्त में आरोपी कर्मचारी

पुलिस गिरफ्त में आरोपी कर्मचारी

पुलिस ने जर्मन नागरिक की शिकायत पर आरोपी सेल्स मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में चोट पहुंचाने और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है। इंदिरापुरम थाने के एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि आरोपी सेल्स मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि जर्मन नागरिक पिछले कई दिनों से होटल में ठहरा हुआ था और 4 मई को होटल से जाने वाला था। जर्मन नागरिक ने ईमेल के जरिए होटल को इस बारे में सूचना भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+