एक सूटकेस तक कैसे पहुंची 4 साल की लिव-इन रिलेशनशिप, पढ़िए नाकाम इश्क की ये पूरी कहानी

पुलिस पूछताछ में महिला की पूरी हकीकत से पर्दा उठा और सामने आई एक नाकाम इश्क की हैरान कर देने वाली कहानी।

गाजियाबाद, 8 अगस्त: अभिनेता अरुणोदय सिंह और अभिनेत्री माही गिल की एक वेब स्टोरी है- अपहरण। इस वेब स्टोरी में माही गिल फिरौती के लिए अपनी ही बेटी का अपहरण अरुणोदय सिंह से कराती है, लेकिन फिरौती की रकम मिले, उससे पहले ही बेटी की हत्या हो जाती है। इसके बाद अरुणोदय सिंह लाश को एक बड़े सूटकेस में डालकर उसे ठिकाने लगाना चाहते हैं, लेकिन फाइनली पकड़े जाते हैं। ये तो हुई वेब सीरीज की कहानी, लेकिन गाजियाबाद में लाश को सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने की एक ऐसी स्टोरी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

ऐसे खुला सूटकेस का राज

ऐसे खुला सूटकेस का राज

दरअसल, गाजियाबाद में तुलसी निकेतन सोसाइटी के पास रविवार दोपहर को करीब 2 बजे इलाके में गश्त कर रही पुलिस को एक महिला दिखी, जो एक काफी बड़ा सूटकेस लेकर जा रही थी। पुलिस को कुछ शक हुआ तो उन्होंने महिला को रोककर पूछा कि वो इतने बड़े सूटकेस में क्या और कहां लेकर जा रही है। पूछताछ के दौरान जब महिला ने गोल-मोल जवाब दिए तो पुलिसकर्मियों ने खुद सूटकेस खोलकर देखा। और, जब सूटकेस खुला तो उनकी भी आंखें फटी की फटी रह गईं।

कैसे शुरू हुई प्रीति और फिरोज की कहानी

कैसे शुरू हुई प्रीति और फिरोज की कहानी

सूटकेस के अंदर एक शख्स की लाश थी, जिसका गला उस्तरे से काटा गया था। पुलिस ने महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आई। यहां आकर महिला की पूरी हकीकत से पर्दा उठा और सामने आई एक नाकाम इश्क की हैरान कर देने वाली कहानी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम प्रीति शर्मा है और जिस शख्स की लाश सूटकेस में मिली, उसका फिरोज।

चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप

चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप

पुलिस के मुताबिक, प्रीति शर्मा की शादी दीपक यादव नाम के एक शख्स से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी और करीब चार साल पहले प्रीति दीपक से अलग हो गई। इसके बाद प्रीति फिरोज के संपर्क में आई, जो पेशे से नाई था। गाजियाबाद की तुलसी निकेतन सोसाइटी में फिरोज का एक फ्लैट था और प्रीति भी उसके साथ वहीं लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

7 अगस्त को दोनों में झगड़ा हुआ और...

7 अगस्त को दोनों में झगड़ा हुआ और...

इस दौरान प्रीति ने फिरोज से शादी के लिए कहा, लेकिन फिरोज ने इंकार करते हुए कहा कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद आए दिन दोनों में शादी की बात को लेकर बहस होने लगी। 7 अगस्त को भी प्रीति ने एक बार फिर फिरोज से शादी करने की बात कही और दोनों के बीच शुरू हुई बहस झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि प्रीति ने उस्तरे से फिरोज पर हमला किया और उसका गला काट दिया।

बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए बनाया प्लान

बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए बनाया प्लान

अब प्रीति फिरोज के शव को ठिकाने लगाना चाहती थी और इसके लिए उसने एक प्लान बनाया। सबसे पहले उसने फिरोज की बॉडी को फ्लैट में ही छिपाया और रातभर वहीं रुकी रही। अगले दिन सुबह-सुबह प्रीति दिल्ली के सीलमपुर के लिए निकल गई और वहां से एक बड़ा सूटकेस (ट्रॉली बैग) खरीदा। वापस फ्लैट पर आकर प्रीति ने फिरोज के शव को प्लास्टिक की रस्सी से बांधा और उसे सूटकेस के अंदर रखा।

ट्रेन में सूटकेस रख पाती, उससे पहले ही...

ट्रेन में सूटकेस रख पाती, उससे पहले ही...

प्रीति की प्लानिंग थी कि वो फिरोज के शव को सूटकेस में रखकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जाएगी और वहां किसी ट्रेन में बैग को छोड़कर फरार हो जाएगी। हालांकि प्रीति अपने मंसूबे में कामयाब हो पाती, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। टीला मोड़ थाने के इंचार्ज भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+