गाजियाबाद: इंदिरापुरम में मोमोज खाने से 20 बीमार, 10 गिरफ्तार
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में मोमोस खाने से 20 लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमार पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, मोमोज खाने से बीमार हुए लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात वसुंधरा सेक्टर-16 में स्थित चाइनीज फास्ट फूड सेंटर पर मोमोज खाने से करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।

इस बीच मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित लोगों की शिकायत है कि मोमोज खाने के बाद उसे उल्टी हुई थी। इस घटना के बाद एफडीए टीम ने यहां से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications