जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी
हैमबर्ग। इजराइल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी जी2 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी 7 और 8 जुलाई को इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का विषय 'दुनिया में पारस्परिक संबंधों को आकार देना' है। पीएम मोदी का इस सम्मेलन में हिस्सा लेना काफी अहम माना जा रहा है।

इससे पहले किया इजराइल का दौरा
पीएम मोदी इससे पहले इजराइल का तीन दिन का दौरा कर चुके हैं, जहां पर उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने और आर्थिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की। आपको बता दें कि आजादी के बाद 70 सालों में ऐसा पहली बार हुआ कि भारत का कोई प्रधानमंत्री इजराइल के दौरे पर गया। इस ऐतिहासिक पहल का सम्मान करते हुए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहु ने भी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और फिर उन्हें विदाई भी दी।

BRICS देशों के नेताओं से मिलेंगे
माना जा रहा है कि पीएम मोदी जर्मनी में न सिर्फ जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, बल्कि वह BRICS देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यहां पर पीएम मोदी विश्व के कुछ नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि जी20 की स्थापना 1999 में की गई थी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि यहां पर पीएम मोदी चीन के पीएम शी जिनपिंग से भी मुलाकात कर सकते हैं और सीमा विवाद पर बात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications