चेकिंग के नाम पर पुलिसवालों ने की विदेशी महिला के साथ बदसलूकी
नयी दिल्ली। राजस्थान के पुष्कर में पुलिसवालों ने विदेशी महिला के साथ बदसलूकी की है। महिला ने खुद इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुष्कर में जर्मन ट्यूरिस्ट के साथ चेकिंग के नाम पर बदसलूकी की गई। महिला अपने स्थानीय मित्र के साथ पुष्कर में रात को घूम रही थी।

इसी दौरान पुलिस जीप में सवार पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक कर उनकी तलाशी ली। एक पुलिसकर्मी उसे अलग लेकर गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि पुलिसवालों ने उसके पूरे शरीर को बहुत ही गंदी तरीके से टच किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे डांटकर चुप करा दिया।
पुलिसवालों ने उसे पहले अपना बैग दिखाने को कहा, लेकिन धीरे-धीरे कर उसके शरीर को छूने लगे। महिला ने इस बारे में जब शिकायत दर्ज करानी चाहिए तो पुलिस वाले बात को टालते रहे। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसकी शिकायत को दर्ज की गई, हलांकि अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications