जर्मन पायलट ने हरभजन सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस,कहा आपकी वजह से गई नौकरी

जर्मन पायलट को जेट एयरवेज ने 5 मई को नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था

नई दिल्ली। जर्मन पायलट बर्नड होसलिन ने क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनके दोस्तों को मानहानि का नोटिस भेजा है। आरोप है कि हरभजन सिंह ने जर्मन पायलट के ऊपर नस्लभेदी टिप्पणी करने का झूठा आरोप लगाया था जिस वजह से उसकी नौकरी गई है। बर्नड होसलिन ने जेट एयरवेज को भी नोटिस भेजा है।

जर्मन पायलट ने हरभजन सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस,कहा आपकी वजह से गई नौकरी

आपको बता दें कि जर्मन पायलट को जेट एयरवेज ने 5 मई को नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था जिसके बाद जर्मन पायलट बर्नड होसलिन के वकील सुमित शुक्ला ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए हरभजन सिंह और उनके दोस्तों के साथ-साथ जेट एयरवेज को भी नोटिस भेजा है। सुमित शुक्ला का कहना है कि हरभजन सिंह की वजह से उनके क्लाइंट की नौकरी गई है।

दरअसल हरभजन सिंह 26 अप्रैल को जेट एयरवेज में चंडीगढ़ से मुंबई जा रहे थे इस दौरान उनके दोस्त पूजा गुजराल और जतिंदर सिंह शाह भी मौजूद थे। तब हरभजन ने ट्विट कर बर्नड होसलिन पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। हरभजन ने अपने ट्विट में लिखा था कि जर्मन पायलट ने उनके दोस्त को गाली देते हुए प्लेन से उतर जाने का कहा था। उन्होंने जर्मन पायलट पर एक महिला से मारपीट और दिव्यांग को गाली देने का भी आरोप लगाया था।

विवाद बढ़ता हुआ देख जेट एयरवेज ने क्रिकेटर हरभजन सिंह ने माफी मांग ली थी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था।अब जब जेट एयरवेज ने जर्मन पायलट को नौकरी से निकाल दिया है तो उन्होंने हरभजन सिंह और उनके दोस्तों को मानहानि का नोटिस भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+