दिल्ली के गीता कालोनी में जर्मन नागरिक पर हमला, मोबाइल और पर्स लूटा
एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं है। साल 2015 से लेकर अब तक करीब 147 घृणित अपराध विदेशियों के खिलाफ किए गए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में विदेशी मूल के लोगों पर हमले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के गीता कालोनी का है, जहां एक जर्मन नागरिक पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय बेंजामिन स्कॉल्ट शुक्रवार रात (7 मार्च) को चांदनी चौक से रात 11 बजे लौट रहे थे।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि जब बेंजामिन, कश्मीरी गेट जा रिक्शे से जा रहा था, उस दौरान रिक्शे वाले ने एक और शख्स को रिक्शे में बिठा लिया। उसके बाद दो लोगों ने ब्लेड या किसी अन्य पैने हथियार से चेहरे पर हमला किया और उसे लूट लिया।
मोबाइल और वॉलेट लूटा
अधिकारी ने जानकारी दी कि बेंजामिन का मोबाइल और वॉलेट चोरी हुआ है। खुद पर हमला होने के बाद बेंजामिन ने कोशिश की वो उन लुटेरों के पकड़ सके और वो गीता कालोनी की ओर दौड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और फिर पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस कमिश्नर जतिन नरवल ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर, दो लोगों की पहचान कर ली गई है। हम आरोपियों को पकड़ लेंगे। पुलिस ने इस घटना की जानकारी जर्मनी दूतावास को दे दी है। इसके साथ ही यह जांच भी हो रही है कि क्या रिक्शे वाला ऐसे ही किसी अन्य मामले में शामिल है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications