केन्‍या के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल किबिची ने आर्मी चीफ नरवाना से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्‍ली। केन्या के डिफेंस फोर्सेज के मुखिया जनरल रॉबर्ट किबिची 2-6 नवंबर के बीच भारत दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय के आमंत्रण पर वो भारत दौरे पर आए हैं। जनरल किबिची ने आज सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाना से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा हुई। आपको बता दें कि अफ्रीकी देशों से बाहर भारत वह पहला मुल्‍क है जहां जनरल किबिची दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं किबिची की यह पहली भारत यात्रा है। जनरल किबोची ने इस साल मई महीने में केन्या के रक्षा बलों के प्रमुख का पदभार संभाला था।

Kenya

जनरल किबिची अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है। जनरल रॉबर्ट किबिची की यह यात्रा द्विपक्षीय भागीदारी को मजबूती देने के मकसद से हो रही है। अपनी पांच दिनों की यात्रा पर किबिची आगरा, महू और बेंगलुरू जाएंगे। केन्याई जनरल ने 1984-1987 के दौरान महू के मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकॉम इंजीनियरिंग में टेलीकॉम इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। उनकी इस यात्रा से भारत और केन्‍या के द्वि‍पक्षीय रिश्‍तों को और मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+