पाकिस्तानी शरणार्थियों पर मेहरबान हुई गहलोत सरकार, BJP ने भी की फैसले की तारीफ
नई

पाकिस्तानी शरणार्थियों को दे रहे जमीन
सीएए विरोध के बीच सीएम अशोक गहलोत के इस फैसले की बीजेपी ने भी तारीफ की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर विकास प्राधिकरण ने ऐसे 100 हिंदू परिवारों को जयपुर में 50 फीसदी कम कीमत पर जमीन मुहैया करा रहा है जो पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं। इस सिलसिले में जयपुर विकास प्राधिकरण ने 5 पाकिस्तानी प्रवासी परिवारों को जमीन के कागजात बांटकर इस अभियान की शुरूआत भी कर दी है।

राजस्थान में एक लाख से ज्यादा हिंदू शरणार्थी
राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अभियान की शुरुवात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के वेलफेयर के लिए काम कर रही है। सरकार इनके नाम पर राजनीति नहीं करती है। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने इससे दूरी बनाई लेकिन बीजेपी ने सरकार के इस कदम की तारीफ की है। मालूम हो कि राजस्थान में एक लाख से ज्यादा हिंदू शरणार्थी रहते हैं।

बीजेपी कांग्रेस को दिखा रही खलनायक
ऐसा माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत का यह एलान हिंदू शराणार्थियों में बीजेपी द्वारा कांग्रेस को खलनायक के रूप में दिखाए जाने के चलते किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को अपना बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने इस मुहिम की शुरुआत की है। सीएम अशोक गहलोत सरकार बनने के बाद से ही पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने की पैरवी करते रहे हैं।
यह












Click it and Unblock the Notifications