ग्रेटर नोएडा BJP नेता हत्या मामला : पत्नी से लगाया सपा नेता पर आरोप

सपा नेता के साथ-साथ पुलिस पर आरोप लगाते हुए गीता पंडित ने कहा कि पुलिस से लिखित शिकायत करने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पति की मौत के बाद मीडिया से बातचीत में गीता पंडित ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें बराबर धमकियां आती थीं। उनसे कहा जाता था कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए प्रचार मत करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ये धमकियां जेल में बंद कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना और एसपी प्रत्याशी नरेंद्र भाटी की तरफ आती थीं। धमकियों की जानकारी पुलिस को भी दी , लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि नरेंद्र भाटी वही शख्स हैं जिन पर दुर्गा शक्ति का ट्रांसफर करवाने के आरोप लगे थे। साथ ही नरेंद्र भाटी समाजवादी पार्टी के टिकट पर गौतमबुद्धनगर से लोकसभा के उम्मीदवार थे।
आपको बता दें कि बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार देर शाम दादरी में विजय पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद विजय पंडित के समर्थकों के बढ़ते बवाल को देखते हुए पुलिस ने पूरे गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस इस मामले में शक के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications