इंडियन आर्मी को कश्मीर खाली करने के लिए कहने वाले गिलानी गिरफ्तार
श्रीनगर। हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता सै्यद अली शाह गिलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिलानी ने इंडियन आर्मी को जम्मू कश्मीर खाली करने के लिए कहा था। पिछले दो दिनों से गिलानी को नजरबंद करके रखा गया था।

गिलानी ने लिखी आर्मी को चिट्ठी
गिलानी ने इंडियन आर्मी के बादामी बाग स्थित 15 कॉर्प्स तक मार्च किया और आर्मी को जम्मू कश्मीर छोड़ने के लिए कहा।
इससे पहले गिलानी ने जीओसी को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने लिखा था, 'जम्मू कश्मीर और दुनिया के लोगों ने उनसे आर्मी, नेवी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ को यह चिट्ठी लिखने को कहा था।'
गिलानी ने लिखा कि आर्मी उन पर जितने हमले करेगी, वे सभी फिर एक नई ताकत से उनके सामने आएंगे। गिलानी की मानें तो अब वे अपने दिमाग को खोल चुके हैं और आजादी के दिन देखने लगे हैं।
आर्मी पूरी तरह से तैयार
शुक्रवार को अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को गिरफ्तार किया था। मार्च के मद्देनजर आर्मी ने हेडक्वार्टर तक आने वाली सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया था। आर्मी ने कहा है कि सुरक्षा के सभी उपाए किए गए हैं और आगे भी ये उपाय जारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications