जीसी मुर्मू को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए देश के नए CAG
नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। मुर्मू को अब भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है। वो राजीव महर्षि की जगह लेंगे, जो इसी हफ्ते रिटायर हो रहे हैं। मुर्मू को प्रशासनिक सेवा का अच्छा खासा अनुभव है, जिस वजह से उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। फिर मुर्मू को 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया। एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने 5 अगस्त 2020 को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। वहीं उनकी जगह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है।
वहीं इस हफ्ते CAG राजीव महर्षि सेवानिवृत्त हो रहे थे। जिनकी जगह गुरुवार को जीसी मुर्मू को देश का नया CAG नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो मुर्मू ने उनके प्रमुख सचिव के रूप में सेवा दी थी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर उनका चुनाव आयोग से विवाद भी चल रहा था। उनके कई बयानों ने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications