पति था गे, पत्नी पर दोस्तों संग हमबिस्तर होने का डालता था दबाव
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शारीरिक संबंधों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समलैंगिक पति शादी के बाद से अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं वो पत्नी को मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था और दहेज की मांग करता था। पत्नी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद से छानबीन चल रही है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला उमरिया जिले की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 5 महीने पहले हुई थी। शादी के तुरंत बाद उसे पता चल गया कि उसका पति समलैंगिक है। कुछ दिन बाद ही महिला पर उसके पति ने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरु कर दिया। 'गे' बेटे को समलैंगिकता से दूर करने के लिए मां ने किया बलात्कार
मना करने पर उसने मारा-पीटा और दहेज में मोटी रकम की मांग करने लगा। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पीडि़त महिला के शिकायत पर मुकादमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित महिला के पति और ससुरालवालों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने तक पीड़िता को उसके मायके भेज दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications