गौरी लंकेश मर्डर: एसआईटी ने जारी की संदिग्ध बाइक सवार की तस्वीर

बेंगलुरू। बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने एक हत्या में शामिल एक संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने बाइक पर सवार एक संदिग्ध हत्यारे की तस्वीर जारी की है। गौरी की हत्या को एक महीने से भी ज्यादा समय हो जाने के बावजूद किसी नतीजे पर पहुंचने में नाकाम पुलिस ने इससे पहले भी दो स्कैच जारी किए थे। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज को एक लैब की मदद से बाइक सवार इस शख्स की तस्वीर तैयार की है।

Gauri Lankesh Murder case: SIT Release suspect Photo

एसआईटी को यह फुटेज मकतूल पत्रकार के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे से मिला था। गौरी लंकेश की 5 सितंबर को उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच कर रही 21-सदस्यीय एसआईटी ने इस मामले में कई स्कैच जारी किए हैं। ये स्कैच चश्मदीदों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनाए गए हैं। एसआईटी इस मामले में करीब 250 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Gauri Lankesh Murder case: SIT Release suspect Photo

आपको बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। दिल्ली में भी पत्रकारों ने गौरी लंकेश के हत्यारों को पकड़ने की मांग करते हुए कई प्रदर्शन किए हैं। एसआईटी प्रमुख ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में सूचना देने वालों की पहचान बताने वाले पुरस्कार की भी घोषणा की है। राज्य सरकार ने हत्यारों की पहचान बताने वाले को ईनाम का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+