विदेशी बाला को पहली नजर में दिल दे बैठा था ये लोकप्रिय नेता, जानिए प्रेमकहानी के साथ-साथ Net Worth

Gaurav Gogoi Love Story and net Worth: आज संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस हो रही है। लोकसभा में इस विषय पर 16 घंटे चर्चो होनी है। सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में अरना पक्ष रखा तो वहीं उनके बाद कांग्रेस को लोकप्रिय नेता गौरव गोगई ने सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि आखिरकार, पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी कौन लेता है? जम्मू-कश्मीर के एलजी।'

टअगर किसी को ज़िम्मेदारी लेने की ज़रूरत है, तो वह केंद्रीय गृह मंत्री हैं। केंद्रीय एचएम और केंद्र सरकार एलजी के पीछे नहीं छिप सकते, सरकार इतनी कमज़ोर और कायर है कि उसने कहा कि टूर ऑपरेटर लोगों को उनकी अनुमति या लाइसेंस के बिना बैसारन ले जाने के लिए ज़िम्मेदार हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से जीतकर संसद पहुंचें हैं , अपने तर्कों से हमेशा से लोगों को चारों खाने चित्त करने वाले गौरव गोगई देश के उन नेताओं में शामिल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं।

गोगई के चर्चित होने के वजह उनकी लव लाइफ

दरअसल गौरव गोगई के चर्चित होने के वजह उनकी लव लाइफ है। मालूम हो कि असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई की पत्नी विदेशी हैं और बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं, इसी कारण उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में आ जाती है।

आपको बता दें कि गौरव गोगोई काफी पढ़े लिखे हैं, उन्होंने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है, पढ़ाई के ही दौरान ही ये संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिबंध समिति से इंटर्नशिप कर रहे थे।

पहली नजर में हुआ ब्रिटिश बाला एलिजाबेथ से प्यार

जहां उनकी मुलाकात बेइंतहा खूबसूरत ब्रिटिश बाला एलिजाबेथ (UK-born Elizabeth Colebourn) से हुई,वो भी वहां पर इंटर्न थीं। कहते हैं कि गौरव तो पहली नजर में ही एलिजाबेथ पर दिल हार बैठे थे। सचिवालय से ही दोनों में दोस्ती हुई और जल्द ही प्रेम में बदल गई लेकिन आगे का सफर आसान नहीं था।

एलिजाबेथ को घर की बहू बनाना आसान नहीं था

क्योंकि गोगोई एक बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखते है, ऐसे में एलिजाबेथ को घर की बहू बनाना आसान नहीं था लेकिन तमाम उतार-चढ़ाव के बाद गोगोई परिवार ने एलिजाबेथ को अपनी बहू स्वीकार कर लिया और इसके बाद गौरव गोगोई और एलिजाबेथ दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए और आज दोनों सुखी जीवन बीता रहे हैं।

सियासत के इस पॉवर कपल को दो बच्चे हैं

खास बात ये है कि एलिजाबेथ ने खुद को भारतीय रंग में पूरी तरह से रंग लिया है, यहां तक कि वो अब बहुत अच्छी असमिया भाषा भी बोलती हैं। सियासत के इस पॉवर कपल को दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है।

गौरव गोगोई के पास कितनी संपत्ति है? (Net Worth)

एक बड़े सियासी परिवार से आने वाले गौरव गोगोई के पास करीब 4.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से 2,65,61,120.16 रुपए की चल संपत्ति शामिल है। सोनिया गांधी के करीबी जाने वाले गौरव गोगोई ने इस बार के लोकसभा चुनाव में असम की जोरहाट सीट पर 1,44,393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+