Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gauahar Khan ने निकाह से पहले खुद किया जैद दरबार का मेकअप, देखिए वायरल Video

नई दिल्ली। Gauahar Khan Wedding: अभिनेत्री गौहर खान ने शुक्रवार को पारंपरिक मुस्लिम रीति रिवाज से जैद दरबार के साथ शादी कर ली है। शादी में दोनों का परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ये शादी बिल्कुल फेरीटेल जैसी लगी क्योंकि शादी के हर फंक्शन में गौहर और जैद का लुक काफी अलग दिखा। इंटरनेट पर इस समय दोनों के निकाह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो गौहर निकाह से पहले खुद ही जैद का मेकअप करती दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गौहर ने जैद का मेकअप किया

गौहर ने जैद का मेकअप किया

इस वीडियो में जैद आइने के सामने कुर्सी पर बैठे हैं, तो वहीं गौहर हाथों में फेस पाउडर लिए खड़ी हैं। वीडियो में दुल्हन बनीं गौहर अपने दूल्हे जैद के चेहरे पर मेकअप लगा रही हैं। इसके बाद वह खुद को फाइनल टच देते हुए अपना दुपट्टा ठीक करने लगती हैं। फिर गौहर अपनी जिदंगी के इस बड़े दिन के लिए कमरे से बाहर जाती हैं। वह निकाह के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

ये लोग पहुंचे बधाई देने

ये लोग पहुंचे बधाई देने

शुक्रवार की शाम ही गौहर और जैद की शादी का रिसेप्शन भी हुआ है। जिसमें फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के बहुत से लोग शामिल हुए। नए जोड़े को बधाई देने के लिए जो लोग पहुंचे उनमें मनीष मल्होत्रा, संजय लीला भंसाली, गौतम रोडे, हुसैन कुवाजरवाला और प्रीति सिमन का नाम शामिल है। इन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिए।

पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने डिजाइन की ड्रेस

पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने डिजाइन की ड्रेस

गौहर ने निकाह के लिए सिल्वर-गोल्डन घागरा पहना था, जिसे पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर साइरा शकीरा ने डिजाइन किया है। गौहर के कपड़ों का रंग लगभग हर फंक्शन में जैद के कपड़ों के रंग के साथ काफी मैच हो रहे थे। गौहर के निकाह वाले घागरे का रंग भी जैद की शेरवानी के साथ मैच हो रहा था। वहीं रिसेप्शन की बात करें तो इसमें गौहर ने महरून वेलवेट लहंगा पहना। जिसके साथ गोल्डन ब्लाउज और वेलवेट का दुपट्टा काफी खूबसूरत लग रहा था।

प्रवासियों का मसीहा: साल 2020 में सोनू सूद ने इन पांच बातों से जीता लाखों लोगों का दिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+