प्रवासियों का मसीहा: साल 2020 में सोनू सूद ने इन पांच बातों से जीता लाखों लोगों का दिल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus pandemic)के प्रकोप के बाद से, अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने मानवता भरे अपने कामों के जरिए हजारों प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और किसानों की मदद की है। कोरोना वायरल पैंडेमिक के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए जो नेक काम किया है, उसके बाद से ही उन्हें प्रवासियों का मसीहा (messiah of migrants) कहा जाने लगा है। लॉकडाउन (lockdown) में सोनू सूद ने लोगों की काफी मदद की उन्होंने गरीबों को राशन, खाना और जरुरी समान दिए साथ ही सोनू सूद ने भारत के बाहर फंसे लोगों को भी अपने वतन आने में मदद की। इंजीनियर से अभिनेता जहां रील लाइफ में विलेन के तौर पर फेमस हैं, लेकिन रियल लाइफ में वे लाखों लोगों के सुपर हीरो ( real life superhero) हैं। हम आपके लिए उनके द्वारा किए गए पांच ऐसा कामों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

हेल्थ वर्कर्स के लिये रहने का इंतजाम
जब सरकार ने इस साल मार्च में देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा की, तो कई मेडिकल स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी कोविड-19 संक्रमित होने लगा, उन्हें लंबे समय तक काम करने के जोखिम से जूझना पड़ा, साथ ही व्यावसायिक संकट और सामाजिक कलंक भी लगा। उनकी सहायता करने और रहने की जगह का इंतजाम किया। सोनू सूद ने मुंबई में अपने जुहू होटल के द्वार हेल्थ वर्कर्स के लिए खोल दिए।
Recommended Video

भूखों को भोजन की व्यवस्था
कोरोना वायरस महामारी ने अधिकांश उद्योगों और व्यवसायों को बंद कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप हजारों लोगों की नौकरी की चली गई, जिसके चलते उन्हें खाने की दिक्कतें होने लगी। जिसके बाद सोनू सूद ने अपने दिवंगत पिता, शक्ति सागर सूद के नाम पर शक्ति अन्नदानम शुरू किया था। इसके तहत सोनू सूद ने मुंबई में हर दिन कम से कम 45,000 लोगों को भोजन कराया।

प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद की
लॉकडाउन ने प्रवासियों को उनके गृहनगर में वापस आने के लिए मजबूर किया। समय पर परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण हजारों लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हुए। सोनू सूद ने शुरू में मुंबई में फंसे हुए कुछ लोगों को घर भेजने की व्यवस्था की। जिसके बाद उनके पास लोगों की ओर मदद की कॉल आने लगी। बाद में उन्होंने पिछले तीन महीनों में, 20,000 से अधिक प्रवासियों को उनके घर अलग-अलग राज्यों में भेजा।

रोजगार के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना
लॉकडाउन के बाद भी सोनू सूद ने प्रवासी श्रमिकों की मदद करना जारी रखा हैं। अपने 47 वें जन्मदिन पर, सोनू सूद ने भारत में प्रवासी श्रमिकों को सार्थक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 'प्रवासी रोज़गार' नामक एक फ्री ऐप और वेबसाइट लॉन्च की। प्लेटफॉर्म को नौकरी चाहने वालों को नौकरी प्रदाताओं के साथ जोड़ने के लिए बनाया गया था।सोनू सूदे के प्रयासों के चलते 20,000 प्रवासी श्रमिकों ने नोएडा में नौकरी हासिल की। अभिनेता ने इसे पूरा करने के लिए स्कूलनेट इंडिया और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के बीच एक संयुक्त उपक्रम, लर्निंग स्किल्स के साथ समझौता किया है।

संकट में किसानों की मदद की
जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान, किसान के नागेश्वर राव की बेटियों की कृषि क्षेत्र में खेती करने का वीडियो वायरल हुआ। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के केवी पल्ली के गाँव से ताल्लुक रखने वाला किसान न तो बैलों और न ही ट्रैक्टर चला सकता था। जैसे ही सोनू सूद ने वीडियो देखा, उन्होंने किसान के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था की। अभिनेता के इस उदार इशारे की आंध्र प्रदेश के विपक्ष के नेता, चंद्रबाबू नायडू ने सराहना की, जिन्होंने बाद में नागेश्वर राव की दोनों बेटियों की शिक्षा के फंडिंग की जिम्मेदारी ली।












Click it and Unblock the Notifications