शादी के बाद गौहर खान ने पहली बार ली काम से छुट्टी, पति की बांहों में यहां बिता रहीं क्वालिटी टाइम

नई दिल्ली। Gauhar khan zaid darbar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। पिछले साल 25 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले गौहर और जैद पहली बार फुर्सत के पलों में छुट्टी मनाने के लिए राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) पहुंचे। हाल ही में जैद दरबार ने अपनी पत्नी गौरह खान संग एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह दोनों सनसेट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह कपल बेहद सुंदर नजर आ रहा है।

शादी के बाद गौहर को मिली काम से पहली छुट्टी

शादी के बाद गौहर को मिली काम से पहली छुट्टी

बता दें कि हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर गौहर खान (Gauhar khan) की वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) रिलीज हुई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार में हैं। हालांकि तांडव रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है, वेब सीरीज के मेकर्स पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लग रहा है। इस बीच विवादों से दूर गौहर खान ने शादी के बाद पहली बार काम से छुट्टी लेकर पति संग उदयपुर के लिए रवाना हो गईं।

गौहर खान ने शेयर किया वीडियो

गौहर खान ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस गौहर खान ने फैंस के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह खुशी से नाचती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं ट्रैवल करती हूं तो कुछ इस प्रकार खुश होती हूं, बेशक यह मेरे हबी (जैद दरबार) के साथ पहली छुट्टी है।' गौहर खान के इस पोस्ट पर जैद दरबार ने भी कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने लिखा, 'मेरा छोटू'।

एक-दूसरे की बांहों में नजर आए जैद और गौहर

एक-दूसरे की बांहों में नजर आए जैद और गौहर

जैद दरबार (zaid darbar) ने उदयपुर के एक किले से पत्नी गौहर के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में अभिनेत्री गौहर खान सफेद स्वेटर और काली जीन्स में नजर आ रही हैं, वहीं जैद ने हरे रंग की शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है। जैद और गौहर एक दूसरे की बाहों में लिपटे पोज देते नजर आए। जैद ने दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया, 'आखिरकार हमारा समय #उदयपुर।'

यह भी पढ़ें: Gauhar Khan: पति जैद को गोद में उठाकर गौहर खान ने दिया गजब का पोज, देखें वायरल तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+