Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gauhar Khan: पति जैद को गोद में उठाकर गौहर खान ने दिया गजब का पोज, देखें वायरल तस्वीरें

नई दिल्ली। Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding: बिग बॉस की चर्चित एक्स-कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) ने शादी कर ली है। शुक्रवार यानी 25 दिसंबर को वह कोरियोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी शादी के वीडियो (Gauhar Khan Wedding Video) और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में गौहर खान और जैद दरबार की एक हैरतअंगेज फोटो सामने आई है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि गौहर ने अपने पति जैद को गोद (Gauhar lift Zaid in her Arms) में उठा रखा है, जाहिर है कि यह पल उनके जिंदगी के लिए यादगार लम्हा रहेगा।

गौहर ने पति जैद को गोद में उठाया

गौहर ने पति जैद को गोद में उठाया

शादी वाले दिन शादीशुदा जोड़े अलग-अलग पोज में तस्वीरें खिंचवाते हैं, ताकिय यह खास मौका उन्हें जिंदगीभर याद रहे। कुछ ऐसा ही गौहर और जैद ने भी किया लेकिन उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों में अलग ही लेवल का पोज देकर हैराना कर दिया। दोनों की शादी की तस्वीरें फैंस और यूजर्स के बीच जमकर वायरल हो रही हैं, लोग भर भरके कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि जैद और गौहर की शादी की रस्में 22 दिसंबर को ही शुरू हो गई थीं।

Recommended Video

    Gauahar Khan से Flight में टकराए Ex-ब्वॉयफ्रेंड Kushal Tandon, जानें आगे क्या हुआ?| वनइंडिया हिंदी
    गौहर ने कैप्शन में लिखा-द गुड, इन द बैड

    गौहर ने कैप्शन में लिखा-द गुड, इन द बैड

    एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति की वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौहर ने जैद को गोद में उठाया है। अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर गौहर ने कैप्शन में लिखा, 'द गुड, इन द बैड, कमजोरी और ताकत में'। फोटो में गौहर के बाजुओं की ताकत देख हर कोई हैरान है, हालांकि कई लोगों को इस वायरस तस्वीर पर संदेह भी हो रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे एडिट की गई तस्वीर बताया है। हालांकि फोटो असली है या एडिट इस बात की बहस हम यूजर्स के ऊपर ही छोड़ते हैं।

    'हबी और वाइफ' टी-शर्ट के साथ फोटो वायरल

    'हबी और वाइफ' टी-शर्ट के साथ फोटो वायरल

    गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, एक तस्वीर में वह दोनों टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनके टी-शर्ट पर 'हबी और वाइफ' लिखा हुआ है। बता दें कि क्रिसमस के मौके पर जैद संग शादी के बंधन में बंधने के बाद गौहर ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर 'कुबूल है' कैप्शन के साथ पोस्ट की थीं। उनकी फोटो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं, कई यूजर्स ने शादी की बधाई दी है। शादी वाले दिन गौहर और जैद एक ही रंग के वेडिंग आउटफिट में नजर आए थे।

    शादी के बाद काम पर लौटीं गौहर

    शादी के बाद काम पर लौटीं गौहर

    बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से ये शादी समारोह सामान्य ही रखा गया, जिसमें गौहर-जैद के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। वहीं शादी के दो दिन बाद ही गौहर रविवार को हनीमून की जगह शूट के लिए रवाना हो गईं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जहां फ्लाइट में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मिल गए। शादी के बाद रविवार को गौहर अचानक एयरपोर्ट पहुंच गईं, जिन्हें देखकर सब चौंक गए। पहले तो उनके फैन्स को लगा कि वो जैद के साथ हनीमून पर जा रही हैं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद बताया कि उनका अब पूरा फोकस काम पर है।

    यह भी पढ़ें: VIDEO: शादी के दो दिन बाद काम पर लौटीं गौहर, फ्लाइट में मिले Ex-ब्वॉयफ्रेंड, कह दी ये बात

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+