VIDEO: शादी के दो दिन बाद काम पर लौटीं गौहर, फ्लाइट में मिले Ex-ब्वॉयफ्रेंड, कह दी ये बात

Bollywood Hindi News: बिग बॉस विनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) अपने कोरियोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गईं। कोरोना महामारी की वजह से ये शादी समारोह सामान्य ही रखा गया, जिसमें गौहर-जैद के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। वहीं शादी के दो दिन बाद ही गौहर रविवार को हनीमून की जगह शूट के लिए रवाना हो गईं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक दिलचस्प वाक्या हुआ, जहां फ्लाइट में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मिल गए।

Recommended Video

    Gauahar Khan से Flight में टकराए Ex-ब्वॉयफ्रेंड Kushal Tandon, जानें आगे क्या हुआ?| वनइंडिया हिंदी
    काम पर गौहर का फोकस

    काम पर गौहर का फोकस

    शादी के बाद रविवार को गौहर अचानक एयरपोर्ट पहुंच गईं, जिन्हें देखकर सब चौंक गए। पहले तो उनके फैन्स को लगा कि वो जैद के साथ हनीमून पर जा रही हैं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद बताया कि उनका अब पूरा फोकस काम पर है। इसमें उनके पति भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं, जिस वजह से वो उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने आए। अगले कुछ दिनों तक गौहर काम के सिलसिले में लखनऊ में रहेंगी।

    कुशल ने कही ये बात

    कुशल ने कही ये बात

    गौहर जैसे ही फ्लाइट में चढ़ीं, वैसे ही वहां उनका सामना एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशल टंडन से हुआ। कुशल भी अपने होम टाउन एक शूट के लिए जा रहे थे। गौहर से मिलकर कुशल खुश नजर आए और उन्होंने एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में उन्होंने गौहर को शादी की मुबारकबाद दी। साथ ही उसे पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- 'एक हसीन इत्तेफाक'। वैसे दोनों की जान-पहचान बिग बॉस में हुई थी। इसके बाद गौहर और कुशल ने काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन शो के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था।

    ऐसा रहा गौहर का फिल्मी सफर

    मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई गौहर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ की थी, इसके बाद वो एक्शन थ्रिलर 'गेम' (2011), बदला नाटक 'इशकजादे' (2012), रहस्य थ्रिलर 'फीवर' (2016) और रोमांटिक कॉमेडी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिर उन्होंने 'बिग बॉस 7' में जीत हासिल की। गौहर की शादी ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी, क्योंकि जैद उनसे 11 साल छोटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+