GATE 2019 के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जानें कैसे करना है अप्लाई

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2019 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। GATE 2019 के लिए अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2019 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। GATE 2019 के लिए अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस बार GATE की परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास कराएगा। देश के आईआईटी और आईआईएस में विभिन्न कोर्स में मास्टर्स या डॉक्टोरल प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को GATE क्वालिफाई करना होगा।

Education

GATE 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार 1 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सिंतबर से 21 सितंबर तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

* रजिस्ट्रेशन के लिए इसकी वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाएं।

* इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें।

* नया टैब खुलेगा। अगर आपके पास लॉग-इन आईडी और पासवर्ड है तो लॉग-इन कर के अप्लाई करें।

* अगर आप नए यूजर हैं तो नीचे Register Here पर क्लिक करें।

* रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा के लिए अप्लाई करें।

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड ने 1 नंबर कम आंके छात्रा के मार्क्स, हाईकोर्ट ने लगाया पांच लाख का जुर्माना

गेट 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अनारक्षित वर्दों के अभ्यर्थियों को 1,500 रुपये, महिला अभ्यर्थियों को 750 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्लूडी अभ्यर्थियों को 750 रुपये और विदेशी अभ्यर्थियों को 50 डॉलर एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

गेट की परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईटी मद्रास फरवरी में आयोजित कराएगा। परीक्षा सुबह और शाम के दो स्लॉट में 2, 3, 9 औकर 10 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। गेट 2019 की परीक्षा 24 सब्जेक्ट के लिए कराई जाएगी जिसमें एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग समेत कुल 24 सब्जेक्ट्स हैं। अभ्यर्थी एक सेशन में केवल एक ही परीक्षा में बैठ पाएंगे।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने SSC CGL परीक्षा के रिजल्ट पर लगाई रोक, सिस्टम को बताया भ्रष्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+