संसद तक पहुंचा गार्गी कॉलेज का मामला, केजरीवाल ने घटना को बताया निराशाजनक
नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला लोकसभा में भी उठाया गया है। इस मामले में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से सवाल पूछा, जिसके जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जो लोग कॉलेज में घुसे थे, वह छात्र नहीं थे। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है।

क्या बोले केजरीवाल?
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।' बता दें गार्गी कॉलेज में आज राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी पहुंची थी।
स्वाति मालिवाल भी पहुंची
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल और दिल्ली पुलिस की टीम भी आज कॉलेज पहुंची। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में स्वाति मालिवाल का कहना है कि दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर ये पूछने जा रहा है कि आखिर जब वहां इतनी पुलिस तैनात थी तो फिर ये घटना कैसे हो गई।

क्या है मामला?
उन्होंने कहा कि महिला आयोग कॉलेज प्रशासन को भी नोटिस जारी कर रहा है कि आखिर घटना को चार दिन हो गए और अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बता दें छात्राओं का आरोप है कि 6 फरवरी को कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में कॉलेज में घुसे और कथित रूप से उनके साथ छेड़खानी की। गार्गी कॉलेज की कुछ लड़कियों का कहना है कि यह घटना 3 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल 'रेवरी' के दौरान घटी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications