दिल्ली में फिर से गैंगवार, बदमाशों ने गैंगस्टर मंजीत महल के साथी को मारी गोली

नई दिल्ली, 27 सितंबर: चार दिन पहले दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शूटआउट हुआ, जिसमें कोर्ट के अंदर ही कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी को मौत के घाट उतार दिया गया। वो मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक और गैंगवार हुआ। जिसमें अज्ञात हमलावरों ने जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महल के साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वो वहां से फरार हो गए।

delhi

मृतक की पहचान शिवांग के रूप में हुई है, जो सोमवार को नजफगढ़ से आगे खैरा रोड पर कार के अंदर बैठा था। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक शिवांग मूंढेला खुर्द का रहने वाला था। हमले में उसको दो गोलियां लगीं। जब तक पुलिस टीम वहां पर पहुंचती, उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर भी कार में आए थे। जिसमें दो या तीन लड़के थे। गोली मारने के बाद वो तेज रफ्तार से वहां से निकल गए, जिसके चलते किसी ने उनका चेहरा नहीं देखा। वहीं मृतक मनजीत महल गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। मनजीत काफी वक्त से जेल में बंद है, जबकि हमलावर नंदू गैंग के लग रहे थे। मामला गैंगवार का है, जिस वजह से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी एक्टिव हो गई है।

ऐसी हुई थी गोगी की हत्या
आपको बता दें कि 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में जब गैंगस्टर गोगी को लाया गया, तो वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावारों को भी मार गिराया। जितेंद्र गोगी, गोगी गैंग का सरगना था और उसको मारने वाले बदमाश वकील की ड्रेस में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+