फरीदाबाद के होटल की CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे, दिल्ली-गुरुग्राम में अलर्ट

नई दिल्ली: कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे की खोज में पूरे उत्तर भारत में छापेमारी की जा रही है। अब खबर आई है कि विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद में देखा गया है, लेकिन जब तक पुलिस वहां पर पहुंचती वो अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें वो मास्क पहने नजर आ रहा है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter case: Vikas Dubey की तलाश में Faridabad में रेड, दो साथी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    होटल में कमरा लेने पहुंचा विकास

    होटल में कमरा लेने पहुंचा विकास

    रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद के बड़खल चौक पर स्थित श्री सासाराम होटल में एक आदमी अपने साथी के साथ पहुंचा। इस दौरान उसने अपना नाम अंकुर बताया और रूम के लिए पूछताछ की। इस पर होटल के कर्मचारी ने उससे पहचान पत्र मांगा, जिस पर उसने अपना पैनकार्ड दिया, लेकिन उसमें साफ-साफ कुछ दिख नहीं रहा था। दूसरी आईडी मांगने पर वो वहां से चला गया। इसके दो घंटे बाद पुलिस वहां पर पहुंची। इस दौरान दो संदिग्धों को होटल से पकड़ा गया। बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि पैन कार्ड देने वाला शख्स विकास दुबे ही था। होटल कर्मचारियों के मुताबिक उसके पैर में चोट लगी थी और वो लंगड़ाकर चल रहा था।

    दिल्ली-गुरुग्राम में अलर्ट

    दिल्ली-गुरुग्राम में अलर्ट

    पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को लेकर अपने साथ लेकर गई। इस फुटेज में विकास दुबे मास्क पहने नजर आ रहा है। वहीं यूपी एसटीएफ ने फरीदाबाद और आसपास के इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस को शक है कि वो टैक्सी से फरीदाबाद से गुरुग्राम भी जा सकता है। इसको लेकर हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यूपी पुलिस के अधिकारी हरियाणा पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि वो दिल्ली में सरेंडर कर सकता है।

    राइट हैंड मुठभेड़ में ढेर

    राइट हैंड मुठभेड़ में ढेर

    वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कानपुर एनकाउंटर केस में यूपी एसटीएफ के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है, जहां मुख्य आरोपी विकास दुबे का राइट हैंड कहे जाने वाला अमर दुबे मुठभेढ़ में ढेर हो गया। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एसटीएफ विकास दुबे की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान पता चला कि उसका खास गुर्गा अमर दुबे हमीरपुर जिले के मौदहा इलाके में छिपा हुआ है, जहां बुधवार सुबह हुए एनकाउंटर में वो मारा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+