दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडोफोड़: शादियों में बन कर आते थे मेहमान, कर जाते थे कंगाल
ये ऐसे लोग थे जो हंसती खेलती जिंदगी और अच्छी खासी शादियों का माहौल तबाह कर देते थे। आपके बीच रह कर ही आपको लूट लेते थे और आपको पता नहीं चलता था।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो शहर के तमाम शादियों में जाकर चोरियां करते थे।
दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का भंडोफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित तौर पर आरोप है कि ये लोग केवल मध्य प्रदेश की शादियों को निशाना बनाते थे। इतना ही नहीं इनके गैंग में एक बच्चा भी था, जिसे इन लोगों ने अपहृत कर रखा था।

इस बच्चे के सहारे वो शादियों में रिश्तेदारों से जुड़ते थे और उनका यकीन हासिल करते थे। पुलिस ने बताया कि 16 साल के इस बच्चे को उसकी मां ने 2 साल के ठेके की गुलामी पर दे रखा था।
ये हैं वो लोग
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 30 वर्षीय गोकुल प्रसाद, सावंत सिसोदिया उम्र 19 साल, लखन सिसोदिया उम्र 27 साल, अभिषेक सिसोदिया उम्र 25 साल और विकास सिसोदिया उम्र 25 साल शामिल है। ये लगो दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान की शादियों को खास तौर से निशाना बनाते थे।
पुलिस ने कहा कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब दिल्ली के कई बैंक्वेट हॉल्स से कीमती सामान गायब होने की रिपोर्ट्स दर्ज कराई गईं। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह ने कहा कि कुछ मामलों में सीसीटीवी फुटेज भी मिली।
ऐसे मामले दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके से लगातार आने लगी। जिसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और फिर इन संदिग्धों को धरा। सिंह ने बताया कि ये लोग कहीं भी जाने से पहले पूरा होमवर्क करते थे और जल्दीबाजी बिल्कुल नहीं करते थे।
बच्चे को बिठाते थे दूल्हा-दुल्हन के पास
कहा कि शादियों में जाने के बाद ये भीड़ में गुम हो जाते थे और शादी वाले घर के लोगों से पूरी तरह घुलमिल जाते थे। इतना ही नहीं 16 साल के बच्चे को देर रात शादी के कार्यक्रमों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के पास बिठा देते थे।
सिंह ने जानकारी दी कि जब दूल्हन विदा हो रही होती थी और पूरा परिवार उसके जाने पर भावुक होता था, इसी दौरान बच्चा सबके पर्स, बैग और नकदी पर हाथ साफ कर देता था। पुलिस ने बताया कि इनके पास से चेक गणराज्य में बनी पिस्टल, 7 जिंदा कारतूसों के साथ बरामद हुई है। ये भी पढ़ें: इंफोसिस मर्डर: महिला इंजीनियर ने घूरने से मना किया तो सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी हत्या












Click it and Unblock the Notifications