सिक्किम की महिला से चलती कार में गैंगरेप, गुरुग्राम से अगवा कर दिल्ली में फेंका
पीड़िता जैसे ही अपने घर के पास पहुंची उसे तीन लोगों ने अपनी स्विफ्ट कार में खींच लिया। इसके बाद उन लोगों ने वहां से 20 किलोमीटर दूर दिल्ली के नजफगढ़ की ओर कार ले जाकर उससे रेप किया।
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की का तीन लोगों ने चलती कार में रेप किया और फिर उसे नई दिल्ली में रोड पर फेंक दिया। सिक्किम की रहने वाली लड़की के साथ ये वारदात शनिवार को रात दो बजे हुई जब वह दिल्ली से गुरुग्राम लौट रही थी। पीड़िता शनिवार की रात अपने दोस्त के साथ कनॉट प्लेस घुमने गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जैसे ही अपने घर के पास पहुंची उसे तीन लोगों ने अपनी स्विफ्ट कार में खींच लिया। इसके बाद उन लोगों ने वहां से 20 किलोमीटर दूर दिल्ली के नजफगढ़ की ओर कार ले जाकर उससे रेप किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे नजफगढ़ इलाके में फेंक दिया और भाग गए।
जिसके बाद पीड़िता ने कुछ राहगीरों से संपर्क किया और दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी । पुलिस ने बताया है कि तीन लोगों के खिलाफ रेप का एक मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को अन्य आरोपी दीपक नाम से पुकार रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि हमने पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ वाहनों की पहचान की है और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा के सोनीपत में निर्भया कांड जैसा मामले सामने आया था। जिसमे पीड़िता से रेप के बाद हत्या की गई थी और पीड़िता का शव क्षत- विक्षत हालत में रोहतक में मिला था। जिसके चेहरे को आवारा कुतों ने काट खाया था।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications