गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र में पानी में डूबने से 7 लोगों की मौत

अहमदनगर/रत्नागिरी। महाराष्ट्र में बारिश का मौसम जोरों पर है, ऐसे में विभिन्न जिलों में पानी के झरने बहने से प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ गया है। यह प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए जानेवाले युवाओं को उनकी मौज मस्ती भारी पड़ रही है। दो अलग-अलग स्थानों में पानी में गिरकर सात युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

5 युवकों को मौज-मस्ती करना पड़ा भारी

5 युवकों को मौज-मस्ती करना पड़ा भारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी 5 युवकों को मजा मस्ती करना भारी पड़ा। पानी में पैर फिसलकर गिरने से 4 युवकों की मौत हो गई। यह घटना वांबोरी के पास सोमवार की शाम को घटी। इस घटना में अबतक चार युवकों की लाश प्राप्त कर ली गई है। शुभम अशोक मोरे, गणेश पोपट वायाल, श्रीराम प्रभाकर रेड्डी और युवराज सालुंके की इस घटना में मौत हो गई है। प्रतीक राजेंद्र गायकवाड़ को इस घटना में बचा लिया गया है।

वाटर फॉल में गिरकर 4 की मौत

वाटर फॉल में गिरकर 4 की मौत

वांबोरी इलाके में सोमवार से जोरदार बारिश हो रही है। गोरक्षनाथ गड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अहमदनगर के केडगाव, मालीवाडा, सावेडी के 5 युवक गणपति मंदिर के पीछे वॉटर फॉल देखने गए थे। झरने का पानी का आनंद लेते समय युवकों का पैर फिसल गया और पांचों युवक पानी में जा गिरे, जिसमें प्रतीक गायकवाड़ की जान बच गई है। प्रतीक ने हादसे की खबर अपने सभी दोस्तों को दी, जिसके चलते फायरबिग्रेड, अहमदनगर पुलिस स्टेशन व वांबोरी पुलिस चौकी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देर रात रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चार युवकों की लाश बरामद कर ली है।

गणपति विसर्जन के लिए नाले की सफाई के दौरान 3 की मौत

गणपति विसर्जन के लिए नाले की सफाई के दौरान 3 की मौत

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गणपति विसर्जन के लिए नाले के पास की जगह साफ करने तीन लोगों की पानी में बहकर मौत हो गई है। शंतनू दुर्गवले, रोहित दुर्गवले और संकेत धावडे इन तीनों युवकों की पानी में बहकर मौत हो गई है। यह घटना चिपलूण के आबिटगाव में घटी। मृतकों में से शंतनू दुर्गवले और रोहति दुर्गवले की लाश बरामद कर ली गई है और संकेत की लाश अब तक प्राप्त नहीं हुई है। गणपति विसर्जन के लिए नाले के पास परिसर साफ करने के लिए तीनों गए थे जिसमें से साफ सफाई के दौरान एक नाले में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो लोगों ने नाले में छलांग लगा दी लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से तीनों पानी में बह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+